Fastblitz 24

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या के मामले में दो पुलिस हिरासत में

 

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में मंगलवार की रात करीब आठ बजे तेरही का निमंत्रण खाने गए एक डेढ दर्जन से अधिक मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में जुट गई है। पुलिस के अनुसार गोली उसकी कनपटी के पास मारी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ  की..  मालूम हो कि बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी बृजभान तिवारी की मां का निधन हुआ था। मंगलवार की शाम तेरही का कार्यक्रम था। उसी में बबुरा गांव का निवासी 27 वर्षीय स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू हिस्ट्रीशीटर भी गया हुआ था।

ग्रामीणों ने बताया कि छोटू वहां पहुंचे और अभी भोजन करने की तैयारी में थे तभी किसी का फोन आया। बात करते हुए वह थोड़ी दूर पर तालाब की तरफ गए। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। लोग मौके पर पहुंचे तो वह घायल होकर गिरे थे। मौजूद लोगों ने परिजनों को जानकारी देकर सीएचसी बदलापुर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ संजय दुबे ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉण्रविराज ने केस को देखा। बताया कि गनशॉट है।

हत्या के मामले में गांव के दो लोग हिरासत में..”

सूचना पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी जांच में जुट गए। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने गाँव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस हत्या के मामले में बदलापुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के खिलाफ थाना बदलापुर व थाना सिंगरामऊ पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत है। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक छोटू सिंह थाना बदलापुर का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने इस मामले में चार टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में लगी हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज