जौनपुर। शाहगंज पुलिस की टीम ने दो पेशेवर व फर्जी जमानदारों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार थाना कार्यालय के अभिलेखो के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि जनपद में कुछ अधिवक्ता व जमानतदारों ने अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के गम्भीर अपराधो में न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध लोगों से मिलीभगत करके कूटरचित अभिलेखों से एक ही जमानतदार पर कई लोगों की जमानतें ली गई हैं इसके संबंध में थाने पर मामला पंजीकृत किया गया है।

.
पुलिस ने मंगलवार के दिन पेशेवर व फर्जी जमानदारों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के में भगवान दास पुत्र घुरहू व रामअवतार पुत्र हीरालाल थाना गौराबादशाहपुर को आजाद नहर रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर न्यायलय के लिए रवाना कर दिया है।


Author: fastblitz24



