Fastblitz 24

प्रतिबंधित मांझा के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार

 

जौनपुर। थाना सिकरारा पुलिस ने प्रतिबंधित मांझा की बिक्री करने वालों दो लोगों को गिरफ्तार करन उनके कब्जे से कुल एक किलो 40 ग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है। इस मामले में सिकरारा थने के उपनिरीक्षक कमलेश कुमार तिवारी मय की टीम ने शनिवार के दिन प्रतिबंधित मांझा की बिक्री की सूचना मिलने पर दुकानदार जितेन्द्र कुमार जायसवाल के कब्जे से प्रतिबंधित मांझा भिन्न भिन्न रंग में एक किलो एक सौ पनचानवे ग्राम बरामद कर गिरफ्तार किया और दूसरे दुकानदार मोहर्रम अली के कब्जे से 650 ग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का मामला दर्ज कर कार्यवाही की है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज