जौनपुर। जलालपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त पैसे से खरीदा हुआ एक ऑटो व चोरी के उपकरण सहित नगदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को पुल्लू यादव पुत्र स्व राजपत यादव निवासी ग्राम मठियां थाना जलालपुर की लिखित तहरीर के आधार पर थाने पर मामला पंजीकृत किया गया था। बरामदगी के बाद उसके आधार पर मुकदमे की धारा में 317 की बढोत्तरी की गई।

उप निरीक्षक अशोक कुमार मय पुलिस की टीम ने मामले का खुलासा करते हुए नायरा पेट्रोल पम्प से त्रिलोचन बाजार जाने वाले रास्ते पर रेहटी तिराहे से जितेन्द्र उर्फ खरपत्तू पुत्र राज कुमार गौतम निवासी ग्राम मझगांवा कला थाना जलालपुर व विनोद सोनकर पुत्र चहेतू सोनकर निवासी ग्राम मझगांवा कला थाना जलालपुर को कुल 1640 रूपए नगद 25 पुड़िया कैश गुटखा, 25 पुड़िया पुड़िया जर्दा, 2 बसुली, 1 रम्मा, 2 छिन्नी, 1 रूखानी, 1 पिलास व एक किलो 500 ग्राम छुहाड़ा, एक किलो 450 ग्राम मूंगफली व एक आटो के साथ पुलिस हिरासत में ले लिया।


पकड़े गए चोरों ने पूछताछ पर पुलिस को बताया कि 14 सितंबर की आधी रात में पराऊगंज बजार स्थित पुल्लु यादव के दुकान के पिछे छत का पटिया इसी छिन्नी हथौड़ी व रम्मा से उखाड़ कर दुकान मे घुस कर उनके काउण्टर में रखा हुआ 85000 रूपया मय एक व दो रूपये का सिक्का व दुकान में रखा हुआ छोहाड़ा व मुगफली का दाना व कैश गुटखा मय जर्दा चोरी किया था। दोनों ने बताया कि 85000 रूपए व सिक्के को हम लोग आपस में बराबर बराबर 42500/42500 रूपये बाट लिया और उसी चोरी के अपने हिस्से के रूपए से यह तीन पहिया टेम्पो टीवीएस कम्पनी का 30,000 रूपया जामा कर टीवीएस एजेन्सी बलुआ घाट से 15 सितंबर को खरीद लिया। बचे हुए पैसे का कम्पनी द्वारा लोन पास कराया गया उसी पैसे में से जो सिक्का बचा हुआ है ये आप लोग मेरे पास से बरामद किए है।
Author: fastblitz24


