Fastblitz 24

अनियंत्रित कार खाई में पलटी, बाल बाल बचा चालक

 

जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर मनियारेपुर ग्राम सभा के पास गुरुवार की सुबह में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर पड़ी। इस घटना में चालक बाल बाल बच गया है। मालूम हो कि पतरही निवासी सुजल सिंह अपनी चार पहिया वाहन से किसी शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर जौनपुर लौट रहा थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सुजल को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों की मदद से कार को भी खाई से बाहर निकाला गया। हालांकि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज