Fastblitz 24

खिलाड़ियों को नए साल में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक की सौगात देगी यूपी सरकार

जौनपुर। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से जौनपुर के खिलाड़ियों को नए वर्ष पर एक महत्वपूर्ण उपहार मिलने जा रहा है। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार की गई 400 मीटर × 8 लेन वाली सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण पूर्ण हो चुका है। लगभग 865.92 लाख रुपये की लागत से बनी इस आधुनिक ट्रैक को वर्ल्ड एथलेटिक्स का प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही पूर्वांचल की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं को मजबूत आधार मिलने की उम्मीद और बढ़ गई है।

बनी सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार की गई है। वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा प्रमाणित इस ट्रैक से यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को ऐसे ही माहौल में अभ्यास का अवसर मिलेगा, जैसा बड़े खेल आयोजनों में मिलता है। यह सुविधा खिलाड़ियों को गति, संतुलन और प्रदर्शन सुधारने में बड़ी मदद देगी।

पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए यह सुविधा किसी बड़े अवसर से कम नहीं मानी जा रही है। जौनपुर में आधुनिक ट्रैक उपलब्ध होने से अब खिलाड़ियों को शहर से बाहर प्रशिक्षण के लिए जाने की मजबूरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस ट्रैक पर नियमित अभ्यास से स्थानीय खिलाड़ियों की तैयारी और तकनीक और अधिक मजबूत होगी, जिससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

पूर्वांचल की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण कई युवा अपना पूर्ण प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के निर्माण पूरा होने के बाद अब जौनपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों के खिलाड़ी भी यहां आकर उच्चस्तरीय प्रैक्टिस कर सकेंगे। इससे न सिर्फ पूर्वांचल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि अधिक संख्या में धावकों की तैयारी भी संभव हो सकेगी।

जौनपुर की इस नई सुविधा से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों को तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। बेहतर प्रशिक्षण, उच्चस्तरीय उपकरण और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित रनिंग ट्रैक खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा के लिए और सक्षम बनाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में जौनपुर कई बड़े खेल आयोजनों के लिए प्रतिभावान धावक देने में सक्षम होगा। लगभग 865.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह परियोजना योगी आदित्यनाथ सरकार के खेल विकास के प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने ही जिले में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण पा सकें। जौनपुर में तैयार सिंथेटिक रनिंग ट्रैक इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज