Fastblitz 24

यूपी पुलिस लठ बजाओं का विडियों एडिट कर संप्रदायिक दावे के साथ वायरल

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मशाल लिए लोगों का जुलूस दिखाई दे रहा है। वीडियो में यूपी पुलिस तुम लठ्ठ बजाओ के नारे सुनाई दे रहे हैं। कुछ उप्रदवी तत्वों द्वारा दावा किया जा रहा था कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है। हालांकि, पड़ताल में पाया गया है कि यह दावा गलत है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं बल्की राजस्थान के जयपुर में स्कूल ढहने के कारण उसमें मारे गयें बच्चों को न्याय दिलाने के लिए मसाल जुलूस का है। 25 सितंबर को राजस्थान के युवा नेता नरेश मीणा के समर्थकों ने यह जुलूस निकाला था। नरेश मीणा झालावाड़ के पीपलोदी स्कूल हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 14 दिन से अनशन पर थें। जुलाई में हुए हादसे में स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। जुलूस जयपुर के त्रिवेणी नगर चौराहा से लेकर गुर्जर की थड़ी तक निकाला गया था। वायरल वीडियो में सुनाई दे रहे नारे भी अलग से जोड़े गए है। यह नारे एक दूसरे वीडियो से उठाए गए हैं जिसे एक एक्स यूजर ने हाथरस का बताकर शेयर किया था। इस वीडियो में कुछ लोग सड़क पर यूपी पुलिस तुम लठ्ठ बजाओ के नारे लगा रहे हैं और आई लव महादेव के बैनर लिए हुए हैं। इस प्रकार यह स्पष्ट हो जाता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो जयपुर का है और इसमें अलग से नारे जोड़े गए हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज