Fastblitz 24

बोर्ड पर हलाल लिखा बोर्ड देखकर हंगामा

 

जौनपुर। जिले के शाहगंज क्षेत्र में स्थ्ति बॉम्बे रेस्टोरेंट के साइन बोर्ड पर हलाल लिखा हुआ शब्द देखकर हंगामा खड़ा हो गया है। रेस्टोरेंट के साइन बोर्ड पर महज उर्दू शब्द लिखवाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। किसी ने साइन बोर्ड पर हलाल यानी वैध लिखा हुआ देखकर विडियों बनाने के बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए इसका बहिस्कार करने की मांग की है। रेस्ठोरेंट के मालिक फैजान ने बताया कि उन लोगों ने हंगामा करते हुए हलाल लिखे बोर्ड को हटाने के लिए कहा है। आगे फैजान ने बताया कि केंद्र सरकार अरब देशों को हलाल समान एक्सपोर्ट करवा सकती है, लेकिन मेरे बोर्ड पर हलाल लिखा हुआ बोर्ड क्यों नहीं चल सकता है। रेस्टोरेंट के बोर्ड पर हलाल यानी वैध लिखा हुआ देखकर आंखिर कुछ लोगों ने क्यों बहिस्कार किया यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज