रूस और यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार प्रयास करते दिख रहे हैं। कई बार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका जा चुके हैं। वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी युद्ध शांति पर वार्ता के लिए अमेरिका जा चुके हैं। लेकिन अब कॉल लीक हुई, जिसने ट्रंप के प्रयासों पर सवाल उठा दिए। कॉल है एक जर्मन चांसलर का। कॉल में वह राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात कर रहे हैं।

एक लीक कॉल में सुना जा सकता है कि जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से कहा कि आने वाले दिनों में आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। आगे कहा कि अमेरिकी आपके और हमारे दोनों के साथ गेम खेल रहे हैं। कॉल पर जर्मन चांसलर के कार्यालय ने बातचीत की गोपनीयता का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी करने से मना कर दिया।


Author: fastblitz24



