नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मंगलवार को सत्तारूढ़ गठबंधन की संसदीय दल की बैठक में अभिनंदन किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के शीर्ष नेता और सहयोगी दलों के सांसद मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और अन्य सहयोगियों ने राधाकृष्णन का स्वागत किया। इस बैठक को एनडीए की एकजुटता और आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उनकी तैयारियों का संकेत माना जा रहा है।
पूरा पढ़िये 👇


सीपी राधाकृष्णन बुधवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उनका निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा में एनडीए को बहुमत प्राप्त है। राधाकृष्णन को इस पद के लिए नामित करना राजनीतिक गलियारों में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Author: fastblitz24



