Fastblitz 24

कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर देने का वीडियो वायरल

 

बहराइच. पुलिस ने शानदार कारनामा करके अनोखा इतिहास रच दिया है. पुलिस अधीक्षक RN ने कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. पूरी टीम के साथ पूरी परेड कराते हुए सारे प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर वीडियो अपलोड करके सवाल उठाए. बहराइच पुलिस के कारनामे को संविधान के साथ-साथ बाबा साहेब का अपमान बताया. समाजवादी पार्टी ने पूछा है कि कथावाचक पुंडरीक किस संवैधानिक पद पर हैं, जो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, लेकिन किसी सीनियर अधिकारी का इस पर जवाब नहीं आया.

समाजवादी पार्टी ने सवाल किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोदय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को ताक पर रखकर राज करते हैं और उनके अंदर काम करने वाले भी ऐसा ही करते हैं. आज तक किसी ने संविधान का और बाबा साहेब का इस तरह का अपमान नहीं किया है, लेकिन BJP की योगी आदित्यनाथ सरकार अपमान करने का मौका नहीं चूकती.

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज