जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के भटेहरा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीआईजी रेंज वाराणसी ने पुलिस को जांच करके कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। वायरल विडियो में जिलाबदर रह चुका हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश पांडेय सरेआम राजस्व कर्मियों को भद्दी.भद्दी गालियां देते हुए धमकी देता हुआ नजर आया है। काश्तकार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार तहसीलदार के आदेश पर राजस्व टीम गई हुई थी। पैमाइश के दौरान मौके पर पहुंचा जिले का टॉप टेन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश पांडे ने राजस्व कर्मियों को धमकाते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। मालूम हो कि जिला बदर रह चुका ओमप्रकाश पांडे पुत्र शारदा प्रसाद का इसके पूर्व में हाफ एनकाउंटर भी हो चुका है, वहीं हिस्ट्रीशीटर इसके बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है।

Author: fastblitz24



