Fastblitz 24

हथियार लेकर अशांति फैलाते दबंग किस्म के युवकों की विडियों वायरल

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के वन पूर्वा में खुद को दबंग साबित करते हुए कई दबंग युवकों धारदार हथियार और लोहे की राॅड, लाठी डंडे लेकर खुलेआम बाइक से घुमने की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरोप है कि करीब 8 से 9 की संख्या में दबंग किस्म के युवक मुंह में गमझा बांधकर दिन भर अपनी बाइक से क्षेत्र भर में घुमते हुए अशांति फैलाते रहते हैं। दबंग युवक अपनी तरह तरह की विडियों भी सोशल मीडिया पर डालकर माफिया बनने का प्रयास कर रहें हैं। इस वायरल वीडियो में एक मुख्य आरोपी युवक की पहचान शैलेश यादव पुत्र सरेख यादव के रूप में हुई है। बाकि अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज