
इजरायल ने अमेरिका को भी साफ कह दिया है कि अगर अमेरिका ने साथ नहीं दिया तो वह अकेले ही ईरान पर अटैक करेगा। बता दें कि अमेरिका और इजरायल की धमकियों के चलते ईरान ने भी जंग की पूरी तैयारी कर ली है। ईरान में राष्ट्रव्यापी सुरक्षा घेरा लागू है। तेहरान, जाहेदान समेत पूरे देश में सड़कों पर IRGC की यूनिट, सैन्य वाहन और चौकियां तैनात हैं। ईरान सरकार ने विद्रोह, तख्तापलट और अशांति के दौरान चौकियां स्थापित की थीं, जो युद्ध का संकट टलने तक बनी रहेंगी। वहीं मस्जिदों और इस्लामी केंद्रों के आसपास भी अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है, यानी ईरान हमले का जवाब देने को तैयार है।


Author: fastblitz24



