Fastblitz 24

जब 12वीं की छात्रा श्वेता बनीं थानेदार: संभाली कुर्सी, सुनीं फरियादें और दिए कड़े निर्देश

जौनपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत जौनपुर में महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी और प्रेरक तस्वीर देखने को मिली। सुजानगंज स्थित जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा श्वेता मिश्रा को एक दिन के लिए सुजानगंज थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान श्वेता ने न केवल पूरी जिम्मेदारी से थाने का कामकाज संभाला, बल्कि फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधीनस्थों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित भी किया।

रविवार को जब छात्रा श्वेता मिश्रा ने थानाध्यक्ष की कुर्सी संभाली तो उनका आत्मविश्वास देखने योग्य था। उन्होंने पूरी गंभीरता के साथ थाने के दैनिक कार्यों का जायजा लिया और एक अनुभवी अधिकारी की तरह जनसुनवाई की। इस दौरान उनके सामने तीन अलग-अलग मामले आए, जिनमें निधिपट्टी के दीपक, बरपुर की बबना देवी और खेमपुर के रामआसरे ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। एक दिवसीय थानाध्यक्ष श्वेता ने तीनों प्रार्थना पत्रों का गहन अध्ययन किया और तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आदेशित किया। उनका यह रूप देखकर थाने में मौजूद हर कोई प्रभावित हुआ।

पुरा पढिए 👇

इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं था, बल्कि छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी था। श्वेता और अन्य छात्राओं को थाने के कामकाज, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, महिला अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इसके अलावा, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई, ताकि छात्राएं जागरूक और सशक्त बन सकें।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज