
जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस महिलाओं व बालकों को पर अभद्र टिप्पढी कर अश्लील हरकते करने वाले एक मनचले को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सरायख्वाजा पुलिस को क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें व अभद्र टिप्पढी का प्रयोग कर आसपास की महिलाओं और बालकों के साथ छेड़खानी करने की सूचना दी। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरायख्वाजा की पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायज़ा लिया और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि उत्कर्ष मौर्य पुत्र चन्द्रशेखर मौर्या निवासी मोलनापुर गुलालपुर सरायख्वाजा ने सार्वजनिक स्थल पर अश्लील भाषा और इशारों का प्रयोग किया, जिससे महिलाओं और अन्य नागरिकों को मानसिक कष्ट पहुँचा। पुलिस ने इस कृत्य के आधार पर मनचले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए एक बिना नंबर की मोटर साईकिल को मौके से बरामद कर सीज कर दिया।


Author: fastblitz24



