जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के सोहनी गांव में एक युवक का तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाने की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी थाना क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी युवक अशोक यादव अपने कुछ दोस्तों और पहचान के लोगों के साथ टेबल पर केक रखकर केक को तलवार से काटते हुए देखा गया है।

Author: fastblitz24



