जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व फोटो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार राजपत राजभर पुत्र रामसुमेर राजभर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि राजेश भारद्वाज पुत्र सिकन्दर ग्राम धनीपुर थाना फूलपुर आजमगढ मेरी लडकी से कई सालो से बात चीत कर रहा था। राजेश उसको अपने प्रेम जाल में फंसाने के बाद बहला फूसला कर लडकी का बिना कपडो का अपत्तिजनक फोटो विडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया और फर्जी आइडी बनाकर फोटो फेसबुक और इस्ट्राग्राम पर अपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए राजेश भारद्वाज पुत्र सिकंदर राजभर को मलमल पुलिया शाहगंज से गिरफ्तार कर लिया।

Author: fastblitz24



