जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव के पास चार पहिया अज्ञात बोलेरो वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। सरपतहा थाना क्षेत्र के हां अमवा कला ग्राम निवासी 22 वर्षीय युवक अंकित विश्वकर्मा पुत्र गोकुल विश्वकर्मा बीते गुरुवार की रात अपनी बाइक से किसी काम को लेकर बाजार जा रहा था कि उसी दौरान खुटहन क्षेत्र किलकिछा गांव के पास पहुंचते ही वह तेज रफ्तार चार पहिया बोलेरो वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। फिल्हाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बोलेरो की चपेट में आकर युवक की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

Author: fastblitz24



