Fastblitz 24

अज्ञात वाहन से टकरा से युवक की मौत

 

जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के कस्बे में बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हुए युवक की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि पवारा थाना क्षेत्र के अमोंघ गांव निवासी दीपक गौतम उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र फूलचंद गौतम गुरुवार रात्रि लगभग 11 बजे अपाचे बाइक से कहीं जाते समय कस्बे में ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बता दे रात्रि में मृतक दीपक की पहचान नहीं हो पाई थी जिसके कारण पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी घर में रखवा दिया था और पहचान करवाने हेतु जुटी हुई थी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love