जौनपुर। मछलीशहर नगर स्थ्ति चुंगी चौराहे पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक चक्र को हटाने का प्रयास किए जाने पर आक्रोशित इंडियन यूथ आर्मी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक चक्र अपमान करने वाले देशद्रोही हैं। देश का अपमान नही सहेंगे। मछलीशहर में चुंगी चौराहा मड़ियाहूं रोड पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक चक्र स्थापित है ।

कुछ उपद्रवी और असमाजिक लोगो द्वारा उसे हटाकर कोई अन्य मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है। इंडियन यूथ आर्मी ने मछलीशहर क्षेत्र की वर्तमान सपा सांसद प्रिया सरोज और विधायक रागिनी सोनकर पर भरोसा जताते हुए कहा कि ये आपकी जिम्मेदारी है कि राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह से कोई छेड़छाड़ नही होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा जिलाधिकारी व सीएम योगी को टैग कर कहा कि यदि राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को हटाया गया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


Author: fastblitz24



