जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सराय त्रिलोक गांव के मोड़ पर हुई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक आलोक मिश्रा तेजी बाजार थाना क्षेत्र के मितांवा गांव निवासी है। आलोक अपने पिता का इलाज कराने के लिए बदलापुर आए थे। दवा लेने के बाद वे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सराय त्रिलोक गांव के मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आलोक की मदद की और एंबुलेंस व निजी साधनों से उन्हें बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

Author: fastblitz24



