
जौनपुर। थाना सुजानगंज क्षेत्र के भुईधरा में गुरूवार की शाम एक जहरीले सांप के काटने से 18 वर्षीय युवती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मालूम हो कि भुईधरा ग्राम निवासी निशीकांत तिवारी की 18 वर्षीय पुत्री सेजल कुमारी तिवारी को शाम के समय जहरीले सांप ने डस लिया। युवती ने डर से परिजनों को यह बात नहीं बता सकी जिसके बाद उसे उल्टी होना शुरू हो गई। परिजनों द्वारा बार बार पूछे जाने पर युवती ने सांप काटने की बात बताई तो परिजनों उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती की मौत हो गई।


Author: fastblitz24



