Fastblitz 24

 मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है – जेसीआई

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने 2 दिन के प्रवास पर आए जैन धर्म के साधु धर्माचार्य गुरुजनों का स्वागत करते हुए एक निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया, जिसमें लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

यह कार्यक्रम तिलकधारी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया, जहां जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

गुजरात के अहमदाबाद से शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा नंगे पांव की यात्रा के रूप में लगभग 200 साधु गुरुजनों द्वारा की जा रही है। यह यात्रा कुल 1500 किलोमीटर की होगी और इसे 7 महीनों में पूरा किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान जौनपुर में आगमन हुआ, जहां जेसीआई जौनपुर द्वारा उनके स्वागत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस.के. सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम.एम.वर्मा, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. मिथिलेश श्रीवास्तव, और डॉ. गौरव प्रकाश मौर्य ने विशेष सहयोग प्रदान किया। सभी डॉक्टरों ने एकजुट होकर जैन धर्म के गुरुजनों का स्वागत किया और पुण्य के इस कार्य में सहयोग करने पर खुशी व्यक्त की।

संस्था अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने सभी गुरुजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी डॉक्टरों और पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। निवर्तमान अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल का भी स्वास्थ्य प्रशिक्षण कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस कार्यक्रम के संयोजक संतोष अग्रहरि ने सभी गुरुजनों और उपस्थित डॉक्टरों, संस्था के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। कैंप में कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह लकी, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह सोनू भी उपस्थित रहे, और कार्यक्रम का संचालन सचिव सतीश जायसवाल ने किया।

यह आयोजन मानवता की सेवा में एक महान कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें जेसीआई जौनपुर ने समाजसेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज