Fastblitz 24

गांव में निकला 15 फिट लंबा अजगर

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र नरहन गांव में शुक्रवार की दोपहर 15 फिट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ उस अजगर को देखने के लिए उमड़ पड़ी थी। गांव वालों अनुसार ये अजगर एक घर के पीछे पाया गया, जिसके बाद वो वहां से निकलकर बांस के ढेर में जाकर सुस्त अवस्था में बैठ गया। मालूम हो कि जैसे वह ठंड के कारण सुस्त होकर हल्की धूप में पड़ा हुआ था। लोगों ने अजगर के निकले जाने की खबर वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने अजगर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज