Fastblitz 24

चाईनीज़ मांझे के साथ पतंग उड़ाने के मामले में 20 लोग गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के नगर थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने प्रतिबंधित चायनीज मांझे से पतंग उड़ाने के मामले में पुलिस ने 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान करने का दावा किया है। डाॅक्टर समीर हाशमी की मौत के बाद पुलिस प्रशासन फिर सख्त हो गया है।

बुधवार को थाने व चैकी की पुलिस टीम ने लोगों की सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित चायनीज मांझे का उपयोग कर पतंग उड़ाने वाले 20 व्यक्तियों मंजीत गौड़, सुमित गुप्ता, रोशन सोनकर, सरवेन्द्र उर्फ रिंकू सोनकर, बंटी सोनकर, प्रिंस यादव, प्रिंस यादव, सौरभ यादव, विकास कुमार, अलकाफ, समीर, पुष्कर गुप्ता, शिखर सेठ, विनोद निषाद, मुस्ताक, फैसल, सुमित सोनकर, किशन सोनकर, आदित्य जोरिया, विकेन्द्र सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। घातक चाईनीज़ मांझे से पतंग उडाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने वाली टीम में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, सिपाह चैकी प्रभारी आलोक त्रिपाठी, पुरानी बाजार चैकी प्रभारी मंजय यादव व चौकी प्रभारी सरायपोख्ता मय पुलिस की टीम शामिल है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज