Fastblitz 24

3 पुलिसवालों पर किया हमला, उप निरीक्षक की छीनी गई रिवॉल्वर

 

सुल्तानपुर. जिले से एक गंभीर घटना सामने आई. यहां अयोध्या के कुमारगंज थाने के तीन पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ. यहां कुमारगंज थाने की पुलिस टीम जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी लेकिन वहां आदर्श सिंह और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. हमले में उप निरीक्षक अकील हुसैन, उप निरीक्षक भानु प्रताप शाही और कांस्टेबल उमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि हमलावरों ने उप निरीक्षक अकील हुसैन की सरकारी रिवाल्वर और मबाइल फोन भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए.

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके में छापेमारी शुरू की लेकिन हमलावरों का पता नहीं चल सका. सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है. उप निरीक्षक भानु प्रताप शाही ने हलियापुर थाने में पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा, पूछताछ के लिए दशरथ सिंह के घर की दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. कुमारगंज, इनायतनगर, हलियापुर और बल्दीराय थाने की पुलिस संयुक्त रूप से हमलावरों की तलाश कर रही है.

पुलिस के अनुसार यह हमला एक पुराने जानलेवा मामले से जुड़ा है. पीड़ित राहुल मिश्रा के अनुसार 14 नवंबर को सुबह 10 बजे वह डोभियारा गांव में मजदूर लेने गए थे. वहां उनके दोस्त अवनीश तिवारी का सुभाष उर्फ अंशुमान से मजदूर को लेकर झगड़ा हो गया. इस झगड़े के चलते शाम करीब 8:30 बजे सुभाष और उसके साथी आदर्श सिंह बुलेट मोटरसाइकिल से आकर राहुल पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया था. राहुल बाल-बाल बच गए, जबकि आशीष और शिवपूजन इस घटना के गवाह रहे. कुमारगंज थाने की टीम इसी मामले में वारंटी सुभाष उर्फ अंशुमान की गिरफ्तारी के लिए डोभियारा गई थी, जहां उन पर हमला किया गया.

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज