Fastblitz 24

राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में सुइथाकला के 5 बच्चों ने हासिल की सफलता

सुइथाकला। राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा के घोषित परिणाम में विकासखंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला के 05 छात्रों ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल दुबे एवं शिक्षाविद/प्रवक्ता विनय तिवारी सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया

विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने सफल छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को इस सफलता का श्रेय देते हुए उनकी सराहना की

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने शिक्षक संजय सिंह, त्रिवेदी बिंद, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रागिनी सिंह एवं अंकित कुमार के योगदान की सराहना की और सभी को विद्यालय की इस उपलब्धि पर बधाई दी

विद्यालय के सफल छात्रों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और स्थानीय लोग बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज