जौनपुर। शाहगंज की जीआरपी पुलिस ने 51.84 लीटर लावारिस शराब बरामद करने का दावा किया है। प्रयागराज जीआरपी एसपी प्रशान्त वर्मा के निर्देश पर जनपद के शाहगंज की जीआरपी पुलिस ने शाहगंज रेलवे स्टेशन से 51.84 लीटर लावारिस शराब बरामद कर आगे कार्यवाही में जुट गई है। जीआरपी ने कई पेटियों में लावारिस शराब को बरामद करते हुए इस बात की जानकारी दी है। हालांकि लावारिस मिली इन शराब की पेटियों को कौन ले जा रहा था। इसकी पुष्टी अभी नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही थी कि इन शराब को कहीं दूसरी जगह पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। फिल्हाल पुलिस ने लावारिस मिली शराब की पेटियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

Author: fastblitz24



