जौनपुर। थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम करियांव निवासी एक 65 वर्षीय वृद्ध विधवा महिला ने बुधवार के दिन दबंगों पर उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मकान को तोड़ने का आरोप लगाया है। वृद्ध विधवा महिला का आरोप है कि दबंगों ने घर में रखा हुआ सारा समान भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। क्षेत्र के थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर वृद्ध महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

करियांव गांव निवासी महिला ने अनीशा बानों पत्नी स्व नईमुद्दीन ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से गांव के ही एक व्यक्ति व उसके दो पुत्रों पर मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने मकान के अंदर लेटी हुई थी कि तीन से चार की संख्या में आए दबंगों ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घ में तांडव मचाने लगें। आरोप है कि उन दबंगों ने मकान और उसमें रखा समान लोहे के भारी भरकम हथौड़े से तोड़कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।


इस घटना विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वृद्ध महिला कार्यवाही न होने से दर दर भटक रही है। यह घटना कारित करने के मामले में वृद्ध महिला ने अशलम पुत्र शेर अली, अरशद पुत्र असलम और आसिफ पुत्र असलम पर हथौड़े से घर तोड़क कर मां बहन की गालियां देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वृृद्ध महिला ने पुलिस अधीक्षक से थाने की पुलिस पर कार्यवाही न करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के पति इस दुनियां में नहीं हैं। वह लोग 40 सालों से उसी गांव में रहकर अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहें हैं।
Author: fastblitz24



