Fastblitz 24

गाजा में जमीन से 25 मीटर नीचे 80 कमरे, टॉयलेट और पूरा गांव

 

गाजा में युद्धविराम के बाद भी इजरायल की आर्मी लगातार अपने ऑपरेशन चला रही है। इजरायली आर्मी ने गुरुवार को रफा में हमास की एक बड़ी सुरंग खोज निकालने का दावा किया है। यह सुरंग शरणार्थियों के कैंप, अस्पताल और स्कूल के नीचे से होकर गुजरती है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) का कहना है कि इसी सुरंग में हमास ने उनके लेफ्टिनेंट हदार गोल्डिन की लाश रखी हुई थी। गोल्डिन 2014 के इजरायल-हमास युद्ध के दौरान मारे गए थे। समझौते के तहत इसी महीने हमास ने गोल्डिन की लाश इजरायल को सौंपी है।

IDF ने गुरुवार को एक सुरंग का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए इजरायली आर्मी ने लिखा कि 7 किलोमीटर से लंबे हमास के टनल नेटवर्क को हमने एक्सपोज कर दिया है। इसमें लेफ्टिनेंट हदार गोल्डिन को रखा गया था। हमारे सैनिकों ने एक सफल ऑपरेशन में इसे खोल लिया है। IDF ने कहा है कि उसके सैनिकों ने गाजा के सबसे बड़े और सबसे मुश्किल अंडरग्राउंड रास्तों (सुरंग) में से एक का पता लगाया है। यह सुरंग 7 किमी से ज्यादा लंबी और 25 मीटर गहरी है। इसमें रुकने के लिए 80 कमरे जैसी जगह बनी हुई हैं। सुरंह में शौचालय और दूसरी सुविधाएं भी मौजूद हैं। साथ ही इसमें हथियार रखने के लिए जगह बनी हुई हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज