Fastblitz 24

9 साल के आरिश सिद्दीकी ने पूरा किया कुरान, जौनपुर में परिवार और मदरसे में खुशी का माहौल!

जौनपुर: मियांपुर मोहल्ले की सामाजिक संस्था मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मदरसे के छात्र आरिश सिद्दीकी ने महज़ 9 साल की छोटी उम्र में इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरान (जो अरबी भाषा में है) को मुकम्मल कर एक अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। आरिश की इस कामयाबी से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस खास मौके पर, आरिश के पिता तबरेज नियाजी ने मौलाना मोहम्मद शाफे को सम्मानित किया, जिनकी देखरेख में आरिश ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मदरसे के अन्य बच्चों के साथ मिलकर मिठाई बांटी और अपनी खुशी साझा की।

मदरसे के संचालक बख्तियार आलम ने आरिश की इस सफलता पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस कामयाबी के लिए मौलाना के साथ-साथ आरिश के माता-पिता भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपने बच्चे को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। मदरसा कमेटी ने भी आरिश की हौसला अफजाई के लिए उन्हें सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित करने का फैसला किया है।
आरिश की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और मदरसे के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह अन्य बच्चों को भी धार्मिक शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज