Fastblitz 24

7 साल की मन्नत ने किया कुरान मुकम्मल, जौनपुर का नाम किया रोशन

जौनपुर: शहर के मियांपुर मोहल्ले की रहने वाली 7 साल की बच्ची मन्नत ने महज इतनी कम उम्र में ही अरबी भाषा की पवित्र किताब कुरान को मुकम्मल करके एक मिसाल कायम की है। उसकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उसका परिवार, बल्कि पूरा मोहल्ला खुशी से झूम उठा है। लोग मन्नत और उसके परिवार को लगातार बधाई दे रहे हैं और खुशी में मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

मन्नत ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी मां को दिया। उसने बताया कि उसने अपनी मां से ही कुरान की शिक्षा हासिल की। यह सुनकर उसकी मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।मन्नत की इस असाधारण उपलब्धि से प्रभावित होकर, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्था मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के संचालक बख्तियार आलम ने उसे सम्मानित करने का फैसला किया है। बख्तियार आलम ने कहा कि मन्नत जैसी बच्चियां समाज के लिए प्रेरणा हैं।

पूरा पढ़िये 👇

वरिष्ठ इस्लामिक शिक्षाविद रियाजुल हक ने मन्नत को आशीर्वाद देते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, “एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में विज्ञान होना चाहिए। समाज का समग्र विकास तभी संभव है, जब हम धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को भी महत्व दें।” उनका मानना है कि इसी तरह से समाज में बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज