जौनपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत जौनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सुजानगंज थाना क्षेत्र में NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के एक आरोपी को माननीय न्यायालय ने 4 साल के कठोर कारावास और ₹10,000 के जुर्माने की सजा सुनाई है।

यह मामला सुजानगंज थाने में दर्ज सम्बंध धाराओं से संबंधित है। आरोपी लाब चंद्र सरोज (पुत्र सतईराम सरोज, निवासी हिम्मत नगर, सुजानगंज) पर लंबे समय से चल रहे इस मुकदमे की निगरानी सेल और अभियोजन पक्ष ने लगातार प्रभावी पैरवी की।
पूरा पढ़िये 👇


पुलिस की मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप गुरुवार को माननीय न्यायालय ने आरोपी लाब चंद्र सरोज को दोषी करार दिया। न्यायालय ने उसे 4 वर्ष के सश्रम कारावास और ₹10,000 के अर्थदंड से दंडित किया। इस फैसले से साफ है कि पुलिस विभाग आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ जैसे अभियान कारगर साबित हो रहे हैं।
Author: fastblitz24



