Fastblitz 24

नाबालिग से रेप और अपहरण का वांछित आरोपी गिरफ्तार

जौनपुरसिकरारा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह गिरफ्तारी सिकरारा मोड़ से मुखबिर की सूचना पर मिली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश उर्फ बबलू पुत्र बसन्त लाल सरोज के रूप में हुई है, जो प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव का निवासी है। बृजेश पर सम्बंध धाराओं के तहत सिकरारा थाने में मुकदमा दर्ज था।पुलिस टीम, जिसमें प्रभारी निरीक्षक राम कुमार सिंह, उप-निरीक्षक राम नेवास और विजय कुमार, तथा हेड कांस्टेबल दुर्गेश गौड़ शामिल थे, ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज