जौनपुर – सिकरारा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह गिरफ्तारी सिकरारा मोड़ से मुखबिर की सूचना पर मिली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश उर्फ बबलू पुत्र बसन्त लाल सरोज के रूप में हुई है, जो प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव का निवासी है। बृजेश पर सम्बंध धाराओं के तहत सिकरारा थाने में मुकदमा दर्ज था।पुलिस टीम, जिसमें प्रभारी निरीक्षक राम कुमार सिंह, उप-निरीक्षक राम नेवास और विजय कुमार, तथा हेड कांस्टेबल दुर्गेश गौड़ शामिल थे, ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
Author: fastblitz24



