Fastblitz 24

बेहोशी वाला प्रशाद खिलाकर दोस्त की 14 वर्षीय पोती से 70 साल का बुजुर्ग करता रहा रेप

औरैया। 70 साल के बुजुर्ग की घिनौनी करतूत सामने आई है। बिसंबर दयाल नाम के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने प्रशाद में बेहोशी की दवा मिला कर अपने ही दोस्त की 14 वर्षीय पोती के साथ रेप करता रहा। यह घटना करीब 5 महीने पहले हुई थी। ज्ञात हो कि आरोपी ने नाबालिग को प्रसाद खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया था। फिर उसके साथ जबरन रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया। धमकाने के डर से नाबालिग भी चुप थी लेकिन गर्भवती होने पर जब परिजनों को यह बात पता चली तो उन्होंने बुजुर्ग के खिलाफ थाने पर मामला दर्ज कराया।

14 साल की नाबालिग अपने खेत से घर लौट रही थी तभी बिसंबर दयाल ने उसे अपने घर पर बुलाया। उसे प्रसाद खिलाया जिससे लड़की बेहोश हो गई। आरोप है कि फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने 14 साल की मासूम को धमकी भी दी कि वह किसी से इस बात का जिक्र न करें। डरी.सहमी बच्ची ने कई महीनों तक इस घटना को छुपाए रखा। लेकिन 5 महीने की गर्भवती होने पर राज खुला। फिर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। फिल्हाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर हैवान को गिरफ्तार कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज