जौनपुर। थाना बक्शा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दरवानीपुर में फांसी के फंदे से लटकती युवती की लाश पाई गई है। क्षेत्र के दरवानीपुर में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे एक घने पेड़ पर करीब 22 वर्षीय युवती की फंदे के सहारे लटकती हुई लाश मिलने के बाद गांव वालों ने सूचना पुलिस को दे दी। युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिल्हाल मामले की जानकारी में पुलिस जुटी हुई है।

Author: fastblitz24



