जौनपुर। शाहगंज पर मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम ने आने जाने वाली लड़कियों व महिलाओं पर छिटाकशी कर रहे तीन को गिरफ्तार्र करने का दावा किया है। उप निरीक्षक चन्द्रभान यादव मिशन शक्ति एन्टी रोमियो टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार के दिन समय 1 बजे डाक खाना तिराहे के पास रास्ते में आने जाने वाली लड़कियो व महिलाओ को देख कर छीटाकशी,अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन युवक अभिषेक गौतम पुत्र रामअधीन निवासी बागबहार थाना पवई, दीपेश गौतम पुत्र रामकेदार निवासी बागबहार थाना पवई, सचिन कुमार गौतम पुत्र रामरूप निवासी बागबहार थाना पवई को गिरफ्तार कर लिया।

Author: fastblitz24



