जौनपुर। थाना कोतवाली मिशन जनशक्ति केंद्र की प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा देवी आज अपने सहयोगी महिला कांस्टेबल समेत होली चाइल्ड अकैडमी स्कूल में पहुंचकर बच्चियों और लड़कियों को सरकार की मिशन शक्ति और सुरक्षा संबंधित जानकारी दिया गया। इसके साथ ही नारियों और बच्चियों को पंपलेट भी सोपा गया जिसमें उनके सुरक्षा संबंधित तमाम बातें लिखी गई है। इसके अलावा महिला उप निरीक्षक पुष्पा देवी की टीम में विद्यालय में चल रहे कार्यक्रम कन्या पूजन और डांडिया के कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बढ़कर हिस्सा लिया । महिला सशक्तिकरण का यह कार्यक्रम और महिलाओं लड़कियों की समस्या सुनने के लिए हाल में ही एक महिला पुलिस चौकी का भी शुभारंभ किया गया है जिसकी चौकी प्रभारी पुष्पा देवी समेत कई महिला कांस्टेबल की नियुक्ति की गई है।

Author: fastblitz24



