Fastblitz 24

चोरी की 17 बैट्री के साथ तीन नाबालिग गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस तीन नाबालिग युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। तीनों के कब्जे से पुलिस ने उनके द्वारा चोरी की गई कुल मिलाकर छोटी बड़ी 17 बैटरी बरामद किया है। पुलिस को इस बात की जानकारी मुखविर की सूचना पर गुरूवार के दिन मिली। क्षेत्र के ही काशीराम आवास के 100 मीटर की दूरी पर तीनों नाबालिग थें जिन्हें पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। .

क्या था मामला,,

शाहगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज कस्बा में रहने वाले वादी मुकदमा राधेश्याम यादव बीते कुछ दिनों पहले अज्ञात चोरों के खिलाफ अपने दुकान से बैटरी चोरी करने का मामला शाहगंज थाने पर पंजीकृत कराया था। पुलिस ने चोरी करने वाले तीन नाबालिग बच्चे ऋषभ कुमार, शिवम अग्रहरि, सिद्धार्थ कुमार को मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज