Fastblitz 24

महिलाओं पर फरसे से जानलेवा हमले का प्रयास

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर महिला पर फरसे से जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है। इसी थाना क्षेत्र के बलुआ विजईपुर गांव में विवादित जमीन को लेकर दबंग उमेश यादव नामक व्यक्ति ने महिलाओं पर फरसे से जानलेवा हमले का प्रयास किया है। हालांकि दबंग के साथ आई महिला ने उसे रोकर वापस लेकर चली गई। वायरल विडियोें में महिलाओं पर फरसे से हमला कर जान लेने की कोशिश की गई है । आरोप है कि दोनों महिलाओं को दौड़ा.दौड़ा कर गर्दन पर वार करने का प्रयास किया गया। पीड़ित महिलाएं कुसरना गांव के महादेवा की बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फिल्हाल पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुटी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज