जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर गुवार की रात एक हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। ज्ञात हो कि भाऊपुर गहरौल निवासी अविरल सिंह पुत्र कल्लू सिंह गुरूवार की रात करीब 9:30 बजे किसी काम को लेकर कहीं जा रहा था कि उसी समय सड़क पर जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदा सरिया जिसका आधा भाग बाहर निकला हुआ था, उससे ट्रैक्टर की गति अचानक धीरे होने पर टकरा गया। इस घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने घायल होकर अचेत लहुलूहान अवस्था में पड़े युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गयें जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में स्थानीय लोगों ने गैर.जिम्मेदार ड्राइवरों और मालिकों पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिल्हाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24

