Fastblitz 24

मासूम बच्चे को गलत इंजेक्शन लगाने वाला मेडिकल संचालक गिरफ्तार

 

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र में गुरूवार की रात गलत इंजेक्शन लगाने के कारण एक आठ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में मेडिकल संचालक देवी प्रसाद गुप्ता पुत्र कृष्ण चन्द्र गुप्ता निवासी हैदरपुर थाना तेजीबाजार उम्र 55 वर्ष को शुक्रवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला

9 अक्टूबर की सुबह 8 बजे शिवपुजन पुत्र स्व0 लालजी यादव ग्राम हैदरपुर निवासी अपने 7 वर्षीय मासूम बच्चे का दवा इलाज कराने के लिए डॉ भोला सिंह उर्फ अजय हैदरपुर निवासी के पास ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर भोला सिंह ने अपने मोबाइल से मेडिकल संचालक देवी गुप्ता बात चीत की उसके बाद दवा इलाज के लिए देवी प्रसाद गुप्ता को भेज दिया। परिजन मासूम को वही मेडिकल पर ले गयें, जहां देवी प्रसाद गुप्ता ने सात साल के बच्चे को इन्जेक्शन लगाया गया और दवा भी दी।

इनजेक्शन लगाने के बाद जब परिजन बच्चे को लेकर घर पर पहुंचे तो सात साल के युग की तबियत अधिक खराब हो गई। आनन फानन में घबराये परिजन उसे लेकर बेहतर दवा इलाज इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जा रहें थें कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गुरूवार की रात मेडिकल पर और देवी प्रसाद के घर पर तोड़फोड भी की, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज