जौनपुर। जिले के सिकरारा क्षेत्र में धरौरा गांव निवासी किशन यादव पुत्र राजेंद्र यादव 18 वर्ष का गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।आनन फानन में परिजन शव लेने शुक्रवार की रात गाजीपुर पहुंचे।

विदित हो कि किशन यादव परिजनों से बिना बताए गुरुवार की दोपहर घर से कही चला गया देर शाम घर नहीं पहुंचने पर आस.पास तलाशी की गई मगर कही कोई पता नहीं चल सका। तत्पश्चात अमन यादव कोतवाली पहुंच तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। शुक्रवार को जब अमन यादव कोतवाली पहुंचा तो सिपाही द्वारा बताया कि गाजीपुर में एक अज्ञात शव मिला है जिसकी पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद सिपाही ने मृतक की फोटो दिखाया। मृतक का फोटो देखते ही अमन के पैरों तले से जमीन खिसक गई और चीखने चिल्लाने लगाए घटना की जानकारी परिजनों को होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार मृतक किशन यादव 12वीं का छात्र था। वह तीन बहनों में इकलौता था और बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और पिता घर राजेंद्र यादव ऑटो चलाकर परिवार का भरण.पोषण करता है। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से पिता और पूरा परिवार सदमे में है।


Author: fastblitz24


