जौनपुर। मोंथा का कहर अब धीरे धीरे देखने को मिल रहा है। जिले में बुधवार से लेकर गुरूवार तक बादल छाए रहें और धीमी गति से तेज हवाओं के साथ पानी की बूंदें गिर रहीं हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी के जिला मऊ, वाराणसी, जौनपुर और प्रयागराज समेत 17 जिलों में गुरूवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जनपद में सुबह से चल रही ठंडी वहा ने लोगों को हल्की ठंड का एहसास करवाया है।

Author: fastblitz24



