Fastblitz 24

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के अरुआवां और बडेरी बाजार के बीच उतिरांई स्थित सभापति इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बडेरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना तेज था कि वृद्ध को बचने का कोई मौका नहीं मिला। सिकरारा थाना पुलिस के मौके पर देर से पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं बरसठी थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया और मृत व्यक्ति की पहचान में जुट गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। आसपास के थानों में सूचना भेजकर अज्ञात वृद्ध की पहचान कराए जाने की कोशिशें जारी हैं। घटना की जांच जारी है, वाहन और चालक की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज