Fastblitz 24

क्या राष्ट्रपति बनने पर हिंदू पत्नी को तलाक देंगे जेडी वेंस

 

वॉशिंगटन: अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों अपनी हिन्दू पत्नी को लेकर परेशान हैं। उनके उनकी हिन्दू पत्नी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। स्थिति ये है कि हिन्दू पत्नी होने की वजह से जेडी वेंस की अगले टर्म में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार तक खतरे में पड़ सकती है। जी हां… ये अमेरिका ही और हम अमेरिका की बात कर रहे हैं, जहां उम्मीदवार विवेक रामास्वामी के नाम पर इसलिए चर्चों ने विरोध किया, क्योंकि वो हिन्दू हैं और जेडी वेंस से भी इसलिए सवाल पूछे जा रहे हैं, क्योंकि उनकी पत्नी हिन्दू हैं।

जेडी वेंस और एरिका कर्क का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। ये वीडियो 29 अक्टूबर का है, जब दोनों यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी के एक कार्यक्रम में मिले थे। इस दौरान दोनों बहुत गर्मजोशी से एक दूसरे को गले लगाते हैं। इस वीडियो पर शायद लोगों का ध्यान नहीं जाता, लेकिन एरिका कर्क की उंगलियां जेडी वेंस के बालों को सहला रही थीं। इस मुलाकात को आम नहीं कहा जा सकता। लोगों का कहना है कि ये सिर्फ आम मुलाकात और सिर्फ दोस्ती का इजहार नहीं है, बल्कि बदलते रिश्ते की तरफ इशारा है, खासकर उस वक्त जब जेडी वेंस से उनकी हिन्दू पत्नी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं।

जेडी वेंस और उषा की शादी लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों के निशाने पर रही है। रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक और वाइट सुपरमेसी के दक्षिणपंथी आवाज निक फ्यूएंट्स ने पिछले दिनों जेडी वेंस पर हिन्दू महिला से शादी करने पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने जेडी वेंस की भारतीय मूल की पत्नी को यूरोप में गोरे लोगों को हटाने और उनकी जगह लेने से जोड़ा था। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने उम्मीद नहीं है कि जिस शख्स की पत्नी भारतीय हैं, उन्हें गोरे लोगों का समर्थन मिलेगा। इसीलिए अब जबकि जेडी वेंस और एरिका कर्क का ऐसा वीडियो सामने आया है तो लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या राष्ट्रपति बनने के लिए जेडी वेंस अपनी भारतीय मूल की पत्नी से पीछा छुड़ाने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं? क्या जेडी वेंस गोरे लोगों की सहानुभूति और समर्थन लेने के लिए विधवा एरिक कर्क से शादी करने का प्लान तो नहीं बनाने लगे हैं, क्योंकि एरिका कर्क ने आम लोगों के बीच जेडी वेंस की तारीफें करनी शुरू कर दी हैं।

इस विवाद को हवा तब और मिली जब उसी इवेंट में एक भारतीय मूल की छात्रा ने जेडी वेंस से उनकी धार्मिक सोच और उनकी भारतीय मूल की पत्नी की हिंदू आस्था को लेकर सवाल पूछ लिया। जिसका जवाब देते हुए जेडी वेंस ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनकी पत्नी धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन जाएं। हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि ‘ईश्वर ने हर इंसान को अपनी राह चुनने की स्वतंत्रता दी है।’ लेकिन उनके इस बयान की काफी आलोचना की जा रही है और अमेरिका की मानसिकता पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि जेडी वेंस शायद अपनी भारतीय मूल की पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहते हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज