
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में मंगलवार की सुबह 8 बजे बंद कमरे में वाराणसी के निवासी एक सब्जी व्यापारी की लाश संदिग्ध परिस्थ्तियों में मिलने से सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि देवकली गांव के समीप एक कमरे में 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पहुंची मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान वाराणसी के बड़ागांव के सुरवा गांव निवासी प्रिंस मौर्य के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि प्रिंस मौर्य सब्जी का कारोबार करते थे। फिल्हाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Author: fastblitz24



