Fastblitz 24

सुनवाई के दौरान पत्नी को मारने आगे बढा पति, पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया

 

जौनपुर। महिला थाना परिसर में बुधवार पति.पत्नी के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई के दौरान पत्नी पर हमला करने का प्रयास कर रहे पति को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। पति राहुल गौड़ वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र निवासी है और उसकी पत्नी पूजा कश्यप जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव की रहने वाली है। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार को दोनों पक्षों की सुनवाई महिला थाने में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी की मौजूदगी में हो रही थी। सुनवाई के दौरान जब पूजा ने अपने पति पर कुछ गंभीर आरोप लगाए और महिला थाना प्रभारी को संबंधित जानकारी देने लगी तभी राहुल गौड़ आपा खो बैठा। 

हालांकिए महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहुल को काबू में कर लिया और हिरासत में ले लिया। मौके पर स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से हालात संभाल लिए। पति.पत्नी के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई के दौरान राहुल ने पत्नी पर हमला करने का प्रयास किया। उसकी हरकत को देखते हुए तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है, जबकि महिला थाना में मौजूद अन्य पीड़ित महिलाओं में इस घटना के बाद दहशत का माहौल देखा गया।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज